Advertisment

आश्रम बनाकर रहने वाला बाबा निकला 50 हजार का इनामी, हरियाणा पुलिस के पहुचंने पर खुला राज

पीलीभीत के पूरनपुर में आश्रम बनाकर रहने वाला कथित बाबा 50 हजार रुपये का इनामी निकला। उसने कई राजनीतिक हस्तियों औरअफसरों को अपने प्रभाव में ले रखा था। इसका खुलासा हरियाणा पुलिस के पीलीभीत पहुंचने पर हुआ। हालांकि आरोपी पुलिस क पहुंचने से पहले फरार हो गया।

author-image
Sanjay Shrivastav
Baba
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पीलीभीत जनपद के पूरनपुर थाना क्षेत्र में असम हाईवे किनारे आश्रम बनाकर रहने वाला कथित बाबा 50 हजार रुपये का इनामी निकला। यहां वह पिछले चार साल से नाम बदलकर रह रहा था। उसने कई राजनीतिक हस्तियों के अलावा प्रशासन और पुलिस के अफसरों को अपने प्रभाव में ले रखा था। इसका खुलासा तब हुआ जब हरियाणा पुलिस उसे गिरफ्तार करने करने पीलीभीत पहुंची। हालांकि हरियाणा पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।

पीलीभीत के पूरनपुर में रह रहा था आरोपी, आश्रम पर था वीआईपी का आना जाना

पूरनपुर क्षेत्र में असम हाईवे किनारे नहर पुल के पास करीब तीन एकड़ जमीन पर आश्रम बना है। इस आश्रम को आरोपी अपना बताता था। बताते हैं कि उसका एक आश्रम उत्तराखंड के चंपावत में है। आश्रम पर पीलीभीत के अलावा यूपी के कई जिलों और दूसरे प्रदेशों के वीआईपी का आना जाना रहता है। इसके जरिए उसने इलाके में भी खासा दबदबा बना रखा था। 

Advertisment

हरियाणा जिले के पंचकुला के सेक्टर चार का मूल निवासी है आरोपी

हरियाणा के जनपद पंचकुला की पुलिस सोमवार को पीलीभीत पहुंची और अफसरों से संपर्क करके आश्रम के बारे में जानकारी ली। पंचकुला पुलिस ने हकीकत बताई तो पीलीभीत के पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। पता चला कि आश्रम पर रहने वाला कथित बारा हरियाणा के जिला पंचकुला के सेक्टर चार का मूल निवासी है। उसका असली नाम विभोर बत्रा है। उसके खिलाफ 31 अक्टूबर 2014 को पंचकुला के सेक्टर पांच में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद वह अपने घर से फरार हो गया था।

हरियाणा के डीजीपी ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

Advertisment

हरियाणा के डीजीपी ने 21 जनवरी 2015 को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 29 फरवरी 2016 को पंचकुला की अदालत ने आरोपी को स्थायी भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस मामले में आरोपी का एक दोस्त भी शामिल है। वह भी फरार है। तभी से हरियाणा पुलिस दोनों को तलाश कर रही है। बताते हैं कि आरोपी ने हरियाणा के हाईप्रोफाइल लोगों से करोड़ों की ठगी की थी।

विभोर बत्रा से स्वामी प्रेम सुगंध बन गया था आरोपी

कुछ दिन पहले हरियाणा पुलिस को आरोपी के पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव उदय करनपुर के पास आश्रम रहने की सूचना मिली थी। सोमवार को हरियाणा पुलिस ने आश्रम पर छापा मारा। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी आश्रम से भाग निकला। लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी विभोर बत्रा ने अपना नाम बदलकर स्वामी प्रेम सुगंध रख लिया था। 

Advertisment

पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि हरियाणा पुलिस आरोपी की तलाश में आई थी। पूरी कार्रवाई हरियाणा पुलिस के स्तर से की जा रही है। 

Advertisment
Advertisment