Advertisment

बदायूं : जल्दीबाजी में राहगीर क्यों हुए परेशान जानिये

लालपुर से लेकर डीएम रोड तक वाहनों की लंबी कतार नजर आई। इससे राहगीर परेशान नजर आए। जाम से बचने के लिए लोग इधर-उधर से निकलते हुए दिखाई दिए तो गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई।

author-image
Sudhakar Shukla
jaamd

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

लालपुर से लेकर डीएम रोड तक वाहनों की लंबी कतार नजर आई। इससे राहगीर परेशान नजर आए। जाम से बचने के लिए लोग इधर-उधर से निकलते हुए दिखाई दिए तो गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई।

बा जाम देखकर गाड़ियां वापस मोड़ने लगे तो दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी हुई है

दिल्ली, संभल, चंदौसी की तरफ से शहर को आने वाले वाहन लालपुल से लेकर डीएम तक होते हुए शहर के अंदर जाते हैं। शनिवार को कबुलपुरा चौराहा में जल्दबाजी में निकलने के चक्कर से जाम लग गया। इसका असर लालपुल और डीएम रोड तक दिखाई दिया। कबुलपुरा चौराहा से लेकर सदर विधायक के आवास तक भीषण जाम लग गया। इसके अलावा बाइक सवार ने लंबा जाम देखकर गाड़ियां वापस मोड़ने लगे तो दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी हुई है। 

Advertisment

साथ ही सदर विधायक के आवास से कई दो पहिया वाहन गलियों से होकर नेकपुर होते हुए लावेला चौक के पास पहुंचे। इस दौरान गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई। करीब घंटे तक वाहनों को जाम में फंसना पड़ा। राहगीर अशोक गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उनके रिश्तेदार भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम की वजह से देरी हुइ्र है। उझानी के किसान दुर्गेश कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि के बारे जानकारी के लिए विकास भवन आए थे। वहीं से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी डीएम रोड पर जाम लग गया। टीआई आरएल राजपूत ने बताया कि चौराहा पर वाहनों का लोड ज्यादा होने की वजह से जाम लग गया था। धीरे-धीरे से खुलवा दिया गया।

Advertisment
Advertisment