Advertisment

बदायूं : तीसरे सोमवार को शुक्रवार शाम आठ बजे से लागू किया गया रूट डायवर्जन

महाशिव रात्रि के बाद अब तीसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से रूट डायवर्जन प्रशासन की ओर से लागू किया गया है। कांवड़ियों की संख्या में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है।

author-image
Sudhakar Shukla
images
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

महाशिव रात्रि के बाद अब तीसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से रूट डायवर्जन प्रशासन की ओर से लागू किया गया है। कांवड़ियों की संख्या में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पहले की तरह ही रूट डायवर्जन लागू रखने का फरमान सुनाया है। शहर के अंदर से फर्रुखाबाद, दातागंज होकर शाहजहांपुर, उसावां, अलापुर को जाने वाले भारी वाहनों को पटेल चौक पर सोमवार रात आठ बजे तक रोके जाने का आदेश दिया है।

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान

Advertisment

- शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां नरौरा होकर जाएंगे।

- बरेली से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान वाया अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।

- मुरादाबाद से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।

Advertisment

- मुरादाबाद से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली बायां म्याऊं-उसावां होते हुए जाएंगे।

- कासगंज से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन दातागंज से उसावां होते निकाले जाएंगे।

- बरेली को जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव होते हुए जाएंगे।

Advertisment

- बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस व वाहन दातागंज तिराहा से जलालाबाद होते हुए जाएंगे।

- बदायूं शहर से जाने वाले वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक होते जाएंगे।

Advertisment
Advertisment