Advertisment

बदायूं : शव को रौंदते रहे वाहन, बंट गया कई टुकड़ो में

बरेली-मथुरा हाईवे में गांव ढकिया के पास रविवार रात को अज्ञात वाहन ने मानसिक रोगी महिला को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। एक के बाद एक वाहन शव के ऊपर से गुजर गए।

author-image
Sudhakar Shukla
Photo

फाइल फोटो

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली-मथुरा हाईवे में गांव ढकिया के पास रविवार रात को अज्ञात वाहन ने मानसिक रोगी महिला को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। एक के बाद एक वाहन शव के ऊपर से गुजर गए। इससे शव कई टुकड़ो में बंट गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॅार्टम कराने को मोर्चरी में रखवाया है।

हाईवे निकट गांव ढकिया मंदिर के ठीक सामने से एक महिला सड़क पार कर रही थी। इस दौरान मथुरा की तरफ से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर वाहन चालक भाग निकला। इसके बाद एक बाद एक ट्रक शव को कुचलते हुए निकलते रहें, इससे शरीर कई हिस्सों में बंट गया।

मृतक महिला मनसिक बीमार थी

Advertisment

ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के हिस्से को ग्रामीणों की मदद से इकठ्ठा कराया, इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों ने बताया मृतक महिला को कई बार विजय नगला ढाबा और पेट्रोल पंप के पास घूमते हुए देखा गया है। मृतक महिला मनसिक बीमार थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया यह  महिला बिनावर और विजय नगला के आसपास घूमती रहती थी। कई बार इस महिला को रोड से हटकर मंदिर के आसपास ठहराया।सोमवार सुबह करीब नौ बजे घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे, तब तक कई वाहन इसके ऊपर से गुजर चुके थे। महिला के अवशेष इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम को भेजे हैं।

Advertisment
Advertisment