Advertisment

Bareilly News: प्रदेश में समस्याओं के समयबद्ध और त्वरित निस्तारण में बरेली को मिला दूसरा स्थान

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली पुलिस जनता की समस्याओं का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण करने में जुटी है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से की गई समीक्षा में बरेली ने समस्याओं के निस्तारण में दूसरा स्थान हासिल किया है।

author-image
Sanjay Shrivastav
एडिट
बरेली जोन
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली पुलिस जनता की समस्याओं का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण करने में जुटी है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से की गई समीक्षा में बरेली ने समस्याओं के निस्तारण में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, बदायूं पुलिस को पांचवां स्थान मिला है। इनके अलावा बरेली जोन के दूसरे जनपदों को भी अलग-अलग स्थान मिला है।

 Portal पर 01 जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक के प्रार्थना पत्रों की हुई समीक्षा

पुलिस तकनीकी सेवा मुख्यायलय द्वारा जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए Public Grievance Review Portal विकसित किया गया है। लोक शिकायत अनुभाग पुलिस महानिदेशक एवं तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा 01 जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक फीड प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई।

Advertisment

टॉप टेन की सूची में बरेली जोन के पांच जिले शामिल

इसमें प्रदेश के Top 10 जिलों में बरेली जोन के 05 जनपदों में बरेली को द्वितीय, बदायूं को पंचम, मुरादाबाद को षष्टम्, बिजनौर को सप्तम और रामपुर को अष्टम स्थान प्राप्त हुआ। 13 मई को अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने बरेली जोन के समस्त जनपदों एवं जोन कार्यालय में Public Grievance Review Portal पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहबर्धन किया।

एडीजी ने इन पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Advertisment

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में बरेली जोन कार्यालय में तैनात एसआई सतेन्द्र कुमार मुख्य आरक्षी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं राजेन्द्र पाल सिंह हैं। इनके अलावा जनपद बरेली की एसआई सोनी खम्पा आरक्षी सचिन कुमार, बदायूं के एसआई विवेक कुमार, आरक्षी संजीव चौधरी, मुरादाबाद के निरीक्षक अवनीश पाल सिंह, मुख्य आरक्षी जूली, नितिन शिवाच, बिजनौर के    निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, आरक्षी कमलदीप, सूर्यप्रताप, रामपुर के निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक ओमपाल सिंह और आरक्षी श्रवण कुमार शामिल रहे।

Advertisment
Advertisment