/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/30/GOD7YXvl4Jl2SFIapnwf.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार सास-बहू की मौत हो गई, जिनमें एक पूर्व प्रधान की पत्नी और दूसरी मां थीं। बाइक चला रहा पूर्व प्रधान का भतीजा घायल हो गया।
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव राम्पटिया विशारत अली के पूर्व प्रधान दिनेश मौर्य ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे उनका भतीजा अमर सिंह बाइक पर उनकी 36 वर्षीय पत्नी कंचन और 62 वर्षीय मां उर्मिला को लेकर गांव सैनपुर स्थित मोदी बाबा के आश्रम से घर लौट रहा था। रास्ते में सैनपुर गांव के पास पीछे से आए मिट्टी भरे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रण होने के बाद नीचे खंती में जा गिरी, जिससे अमर सिंह घायल हो गया।
डंपर के पहिया के नीचे आने से चली गई जान
पूर्व प्रधान ने बताया कि उनकी पत्नी कंचन और मां उर्मिला देवी सड़क पर गिरीं, जिससे उसी डंपर के नीचे आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आदसे की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह मौके पर जा पहुंचे। घायल सास-बहू को एंबुलेंस में अस्पताल ले गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी के जरिए डंपर चालक की तलाश में जुटी है।