Advertisment

Bareilly News: बरेली गौरव से सम्मानित किए गए भाजपा नेता और व्यापारी

व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का स्वागत किया गया।

author-image
Sanjay Shrivastav
100
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का पगड़ी-पटका पहनकर और रामलला का चित्र भेंटकर स्वागत किया गया।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी ने बताया कि किस तरह एक-दूसरे के व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितेश मोहन गुप्ता, रोटेरियन रोहित जिंदल, वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंद किशोर श्रीवास्तव, एमएल मिश्रा का बरेली गौरव के रूप में सम्मानित किया गया।

भाजपा हमेशा व्यापारियों के साथ है: अधीर सक्सेना

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा व्यापारियों के साथ है, किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल और महामंत्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी के छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिबंध लगाए सरकार: रामकृष्ण शुक्ला

महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला और महामंत्री दीपक द्विवेदी ने कहा कि सरकार को ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। अन्यथा छोटे व्यापारियों का व्यापार धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र रस्तोगी, अजय अग्रवाल, रोहित जिंदल, रामकृष्ण शुक्ला, संदीप अग्रवाल, मिंटू, दीपक द्विवेदी, प्रभजोत सिंह, विष्णु शुक्ला, अनिल राजपूत, अतुल गंगवार, सतेंद्र पटेल, प्रमोद रघुवंशी, सतीश गुप्ता, सोनू मौर्य आदि मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment