/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/17/img-20250-2025-09-17-19-30-50.jpg)
बरेली सर्किट हाउस में पीएम मोदी के जन्म दिन पर केक काटते हुए केंद्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य दक्ष शर्मा पाराशर
वाईबीएन संवाददाता बरेली।
देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वा जन्म दिन बरेली में भी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने व्रत रखने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना करके प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। फिर गरीबों को फल वितरित किए। उसके बाद शाम को केक भी काटा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य दक्ष शर्मा पाराशर ने भी पीएम मोदी के जन्म दिन पर व्रत रखा और बड़ा बाग हनुमान मंदिर में बाला जी महाराज की पूजा अर्चना करके प्रधानमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना की। उसके बाद उन्होंने गरीबों को फल वितरित किए। फिर शाम को केक काटकर पीएम का जन्म दिन मनाया।
इस मौके पर देर शाम सर्किट हाउस में केक काटा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के चित्र को सामने रखकर केक काटा और खिलाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं। पूरी दुनिया में उनकी लोकप्रियता है। उन्होंने देश की जनता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। दक्ष शर्मा पाराशर ने कहा कि ये हमारा और हमारे देश का सौभाग्य है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। अब तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में भी मोदी जैसा प्रधानमंत्री होने की बात कही जाने लगी है। इससे देश और दुनिया में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जन्म दिन समारोह में भाजपा नेता मनोज थपलियाल, डॉक्टर नरेंद्र गंगवार, विशाल शर्मा, राहुल गुप्ता, मनीष शर्मा, कवल विग, देवेंद्र सक्सेना एडवोकेट आदि शामिल थे।