/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/29/sapa-2025-06-29-23-58-32.jpeg)
बरेली समाजवादी पार्टी के कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रोहित राजपूत ने 28 सदस्यीय कमेटी घोषित कर दी। रविवार को पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अध्यक्षता में बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।
इश्तियाक सकलैनी महासचिव बनाए गए
रोहित राजपूत ने बताया कि इश्तियाक सकलैनी को महासचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी, सीपी आर्या, दानिश अजहर और योगेश गंगवार को उपाध्यक्ष, महेंद्र विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरज सैनी, एड. राजेंद्र लोधी, रजत यादव, कुलदीप राना व सलीम अंसारी को सचिव बनाया है। वहीं सुनील यादव, श्याम सिंह यादव, आदित्य सोम वर्मा, मुकेश मिश्रा, गोपाल लोधी को सदस्य बनाया है।
सभी जाति, वर्गों को सम्मान दिया गया: शमीम सुल्तानी
महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कैंट विधानसभा की कमेटी में सभी जाति और वर्गों को सम्मान दिया गया है। रोहित राजपूत ने बहुत मजबूत कमेटी का गठन किया है। सभी लोग मिलकर 2027 में कैंट विधानसभा निश्चित रूप से जीतेंगे। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, पंडित दीपक शर्मा, डॉ. अनीस बेग, राजेश मौर्य, इश्तियाक सकलैनी, महेंद्र विक्रम सिंह, ऋषि यादव, नाजिम कुरैशी, भगवान दास लोधी, दिलीप कुमार, जितेंद्र लोधी, गया राम लोधी, रजत यादव, संजीव कश्यप, सीपी आर्या, हरिओम प्रजापति आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।