/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/18/MMXmBceohggKKJSx1PJ0.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। बरेली का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। बीच-बीच में धूप खिली रहेगी। इस दौरान बादलों की सूरज देवता के साथ आंख मिचौली चलती रहेगी। हालांकि 20 फरवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
फरवरी की शुरुआत में ही कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि देखी गई है, जो सामान्य से अधिक रही है। अब आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 2°C की कमी आने के आसार हैं। इस दौरान जिले के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार को बरेली का अधिकतम तापमान 26.8°C और न्यूनतम तापमान 11.2°C दर्ज किया गया।
सूर्योदय का समय
सूर्योदय का समय सुबह 6:48 बजे और सूर्यास्त का समय शाम 6:05 बजे है। पिछले वर्षों की तुलना में, इस वर्ष फरवरी की शुरुआत से ही तापमान में वृद्धि देखी गई है। 1 फरवरी 2025 को अधिकतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9°C अधिक था। इससे पहले, 4 फरवरी 2014 को 27.2°C और 2 फरवरी 2017 को 30.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया था।