/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/18/MMXmBceohggKKJSx1PJ0.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। जिले में फरवरी के आखिरी दिन और मार्च की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहेंगे। दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है।
जिले में अधिकतम 26.3 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 87 और शाम को 62 प्रतिशत हवा में नमी दर्ज की गई। शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। औसतन अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हल्की बारिश का अनुमान
Advertisment
शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान औसतन अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं, एक मार्च को बादल छाए रहेंगे। दो से चार मार्च तक अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज होने का पूर्वानुमान है।
Advertisment