Advertisment

भाजपा आडियोकांड : मेरी बात सुनो... अध्यक्ष जी के पास पूरे रुपए पहुच गए या नहीं ...

घरेलू विवाद में पत्नी को बंधक बनाकर अपहरण करने के मामले में फंसे फरीदपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के एक और ऑडियो में भी आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष को रुपए देने की बात कही गई है।

author-image
Sudhakar Shukla
आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आंवला

आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आंवला

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। फरीदपुर के एक घरेलू विवाद में पत्नी को अपहरण करके बंधक बनाने और सुपारी देकर मारने की कोशिश कराने वाले भाजमुयो मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव की बातचीत के ऑडियो प्रतिदिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोमवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और पति के बीच बातचीत का एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उस ऑडियो में भी आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह को डेढ़ लाख रुपए पहुंचाने की पुष्टि की गई। वहीं दूसरी ओर पीड़ित पत्नी आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के दबाव की वजह से फरीदपुर पुलिस उसकी एफआईआर पर दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। 

 वैसे तो आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के भ्रष्टाचार से जुड़े ढेरों मामले हैं। मगर, बीते दिनों फरीदपुर के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव की बातचीत के ऑडियो धड़ाधड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें तमाम ऑडियो में पांच लाख से लेकर 14 लाख 70 हजार रुपए लेकर उसमें भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से पुलिस की दलाली में उनका हिस्सा होने की बात कही गई है। सोमवार को पीड़ित महिला के पति अरविंद यादव और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव के बीच बातचीत का एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उस ऑडियो में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव से पीड़ित महिला का पति अरविंद यादव भाजयुमो मंडल अध्यक्ष से कह रहा है कि अच्छा मेरी बात सुनो।

 प्रदीप यादव- मैने सारी फील्डिंग लगा दी है। मैं एक मीटिंग में हूं।

अरविंद यादव- अध्यक्ष जी से बात हो गई पूरी?  जो रुपए दिए हैं, वह पहुंच गए। प्रदीप यादव- धीमी आवाज में, फील्डिंग लगा दी है। अभी मीटिंग में। अरविंद यादव- अनसुना करते हुए- अध्यक्ष जी (आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह) के पास पहुंच गए रुपए । प्रदीप यादव- हां, अरविंद यादव- अध्यक्ष जी के पास पहुंच गए रुपए। तभी दूसरी तरफ से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव धीमी आवाज में जवाब देते हैं कि तुम आओ, तभी बात करते हैं। 

एक दूसरे ऑडियो में 

अरविंद यादव- अध्यक्ष जी से बात हुई गई कि नाय। नंबर स्विच ऑफ जाय रहो है उनको हैगो। 

दूसरी तरफ से- वऊ अभै मीटिंग म गओ भओ है। पता नाय।

अरविंद यादव- 70 हजार रुपया दइ दै उनको। इसइलै फोन कर रहे हैंगे। ठीक है। 

दूसरी तरफ से  - ठीक है। 

Advertisment

फरीदपुर से वायरल होने वाले ऑडियो में आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष का जिस तरह से नाम सामने आ रहा है। वह अच्छी बात नहीं है। इस पूरे मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। 

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रभारी 

( नोट- यंग भारत न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। )

2025 Indian politics
Advertisment
Advertisment