Advertisment

अभी तो स्वागत कराने में ही व्यस्त हैं भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष

जबसे भाजपा के नए जिला और महानगर अध्यक्ष बने हैं। तबसे दोनों अपना स्वागत कराने में ही लगे हैं। चापलूसी और मक्खन पॉलिश का दौर जारी है। केंद्र और प्रदेश में सत्ता होने की वजह से भाजपा के मूल कैडर के कार्यकर्ताओं का स्वागत करना तो बनता है।

author-image
Sudhakar Shukla
BJP district
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

Advertisment

जबसे भाजपा के नए जिला और महानगर अध्यक्ष बने हैं। तबसे दोनों अपना स्वागत कराने में ही लगे हैं। चापलूसी और मक्खन पॉलिश का दौर जारी है। केंद्र और प्रदेश में सत्ता होने की वजह से भाजपा के मूल कैडर के कार्यकर्ताओं का स्वागत करना तो बनता है, लेकिन दोनों को फूल मालाओं से लादने में वह छुटभैये नेता और उद्यमी शामिल हैं, जिनका भाजपा के मूल कैडर से संबंध नहीं है। यह ऐसे चापलूस हैं कि जिस दल की सरकार हो और उस दल के किसी नेता को भी बड़ा पद मिल जाए तो उसके स्वागत के लिए फूल मालाएं लिए हमेशा तैयार खड़े मिलते हैं। 

बहरहाल, भाजपा के कैडर कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा जोर-शोर से होने लगी है कि नव नियुक्त जिला और महानगर अध्यक्ष पद मिलने के बाद जमीनी कार्यकर्ताओं की बात सुनने या उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय खुद ही फूल मालाएं पहनने में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा का बहेड़ी विधानसभा में प्रथम बार आगमन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजीपुरा टोल से बहेड़ी तक फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद कार्यकर्ताओं ने रोककर उनको फूल मालाओं से लाद दिया। इसमे कुछ बिन बुलाए मेहमान भी पहुंच गए और जिलाध्यक्ष के स्वागत के बीच में घुसकर उन्होंने भी जबरदस्ती मालाएं पहन लीं और अपना स्वागत करा लिया। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा की गाड़ियों का काफिला बहेड़ी पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा कनमन, गुड़वारा में भी जोरदार स्वागत हुआ। 

किंग रिसोर्ट ने लिया हाथोंहाथ

Advertisment

बहेड़ी के किंग रिसोर्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल  शर्मा को हाथोंहाथ लिया। यहां के स्वागत से अभिभूत भाजपा जिलाध्यक्ष सोमवार शर्मा ने कहा कि भाजपा ने उनको जिलाध्यक्ष का दायित्व देकर कार्यकर्ता का मान बढ़ाया है। उन्होंने पार्टी में रहकर जो काम किया, उसका इनाम पार्टी ने जिलाअध्य्क्ष बना कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है कि इसमें मेहनत से जो भी काम करेगा, वह छोटे पद से बड़े पद पर पहुँच सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हैं कि 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह उनके लिए ऊर्जा के समान है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही उनका सम्मान है। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें, ताकि आने वाले चुनाव में फिर कमल खिलाया जा सके। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य के समान है।

समारोह में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत जिला अध्य्क्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरन लाल लोधी, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, दुष्यंत गंगवार, अजय जायसवाल, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, अभय चौहान, राहुल साहू, गोपाल कृष्ण गंगवार, कुंवरसेन मौर्य, सम्राट सिंह, सुनील गंगवार, मंडल अध्य्क्ष सुनील रस्तोगी, योगेंद्र मौर्य, हरीश कश्यप, सतपाल शर्मा, बृजेश गंगवार, राहुल गुप्ता उपस्थित थे।

bjp
Advertisment
Advertisment