/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/28/8YgLSQvd30QQv1yrwtfy.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क अभियान के तहत हरमिलाप मंडल में मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने शक्ति केंद्र 33A और 33B में घर-घर जाकर संपर्क किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर जनता को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में महानगर महामंत्री प्रतेश पांडेय, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, पार्षद डॉ. बनबारी लाल, रोहली पांडेय, सुरेश कश्यप, प्रमोद राठौर, सुनील सक्सेना, निखिल कुमार, निखिलेश पांडेय, दानवीर सिंह, विजेंद्र गंगवार, प्रेम शर्मा, डॉ. शंकर लाल, अभिषेक गुप्ता, दर्शन कथुरिया, अशोक राठौर, रतन माथुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।