Advertisment

भाजपा सांईनाथ मंडल की ओर से महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी सांईनाथ मंडल बरेली द्वारा पुनः निर्वाचित महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना जी का मिनी बायपास स्थित क्लब 7 बैंक्वेट हॉल में भव्य स्वागत किया गया।

author-image
Shivang Saraswat
Adhir Saxena
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी सांईनाथ मंडल बरेली द्वारा पुनः निर्वाचित महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का मिनी बायपास स्थित क्लब 7 बैंक्वेट हॉल में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्मचारी नगर पुलिस चौकी पर मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। जहाँ मंडल के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष का भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के साथ जुलूस की शक्ल में क्लब 7 बैंक्वेट हॉल पहुंचे।

स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट एवं महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी का स्वागत मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद दीपक सक्सेना, विनोद राजपूत, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया।

प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

अन्य कार्यकर्ताओं में अर्जुन रावत, शेखर वाल्मीकि, राकेश कश्यप, कौशिक गंगवार, लखपत कश्यप, हरपाल मौर्य, ईशान ईशू, प्रखर पाठक, यश बाबू, रवि गौतम, विजय मिश्रा, राजेंद्र जौहरी, प्रकाश चंद सक्सेना, नीरू सक्सेना, राधा रानी गंगवार, पूनम गौतम, डॉ. शेफालिका, राकेश कुमार सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।

पार्षद सुधा सक्सेना, महेश राजपूत, अरब सिंह यादव, नवल किशोर मौर्य ने भी कार्यक्रम में माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर इस्लाम सुल्तानी, अनुराग सक्सेना, अनिल मौर्य, लक्ष्मी नारायण, अनूप जौहरी, सोनू भटनागर, राम सिंह कुशवाहा, राजन वाल्मीकि, गौरांग गौरव, शिवम दुबे, डॉ. सोमपाल शर्मा, हसमत नेताजी, निखिलेश्वर पांडे, धर्मेंद्र मेहता, कामेश, संजय सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment

कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित पार्षद श्री उदित सक्सेना तथा वार्ड अध्यक्ष श्री संजय सक्सेना द्वारा किया गया। यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बना।

bjp bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment