/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/16/hplOtc3cDFjEgQpb4SOd.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। लंबे समय से प्रतीक्षारत भाजपा के नए जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। सोमपाल शर्मा बरेली और आदेश प्रताप सिंह आंवला के जिला अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। बरेली महानगर अध्यक्ष पद पर अधीर सक्सेना की दोबारा ताजपोशी की गई है।
स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा, नरेंद्र कश्यप ने किया ऐलान
रविवार अपरान्ह तीन बजे चुनाव पर्यवेक्षक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम हाल में जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी है। इसमें जिला और महानगर अध्यक्ष का कोई पद नहीं होता बल्कि यह एक दायित्व है। भाजपा के नए जिला और महानगर अध्यक्ष 2027 के चुनाव में पार्टी को 2017 के चुनाव से भी बड़ी सफलता दिलाएंगे ऐसी उनसे उम्मीद है। नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भाजपा की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने की थी। तबसे आज तक भाजपा लगातार मजबूत होती गई। यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का नतीज़ा है कि भाजपा केन्द्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में है और उत्तर प्रदेश में दूसरी बार पार्टी की सरकार बनी।
सोमपाल शर्मा बने बरेली के नए भाजपा जिला अध्यक्ष, आदेश प्रताप सिंह को आंवला की कमान
इसी क्रम में भाजपा के चुनाव अधिकारियों ने बरेली से नए जिला अध्यक्ष पद पर सोमपाल शर्मा और आंवला से आदेश प्रताप सिंह को पार्टी के आगामी कार्यकाल के लिए नया जिला अध्यक्ष और अधीर सक्सेना को बरेली का महानगर अध्यक्ष घोषित किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बरेली जिला अध्यक्ष पद के लिए 27, महानगर अध्यक्ष पद के लिए 40 और आंवला जिला अध्यक्ष पद के लिए 22 आवेदन मिले थे। उन पर गहन मंथन के बाद दावेदारों की सूची यूपी नेतृत्व को सौंपी गई। ऊपर भी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर गहन चिंतन और मनन किया गया। तब जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर नाम तय किए गए।
राजकुमार और संजीव शर्मा को तगड़ा झटका
बरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार पूर्व में जिला अध्यक्ष रह चुके राजकुमार शर्मा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने नेता और भाजपा में लंबे समय से सक्रिय संजीव शर्मा भी थे। दोनों ने इस बार जिला अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया था। मगर, भाजपा हाई कमान ने दोनों ब्राह्मण नेताओं को दरकिनार करते हुए पिछड़े वर्ग के नेता सोमपाल शर्मा पर दांव लगाया। अन्ततः सोमपाल शर्मा बाजी मार ले गए। अधीर सक्सेना ने महानगर अध्यक्ष पद पर फिर से ताजपोशी करा ली। उनके दोबारा ताजपोशी के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे