/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/29/04sg3WbUOYaY9T5RH3wT.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेशभर में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में आज पूर्वी मंडल के वार्ड 17 में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनता से संपर्क कर योगी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी।
भव्य स्वागत के साथ हुआ कार्यक्रम का आयोजन
वार्ड 17 में पहुंचने पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था में सुधार को लेकर जनता को जागरूक किया। विधायक संजीव अग्रवाल ने लोगों को बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया है। गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त राशन, रोजगार और किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य हुए शामिल
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता राजबहादुर सक्सेना, उमेश कठेरिया (एससी/एसटी आयोग सदस्य), राम मूर्ति मौर्य, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, राम बहादुर मौर्य, पार्षद अजय रत्नाकर, राजेश पटेल, सुशील गुप्ता, मुनीश गुप्ता, अंजु मिश्रा, गीता डोहरे, सुमन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।