/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/24/uUl2CJPkikTlzx9qKHED.jpg)
बरेली नगर निगम ठेकेदार कर्मचारियों के मलवा डालने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता की और से दी गई तहरीर में नगर निगम के ठेकेदार नईम शास्त्री, सफाई कर्मियों और जिम्मेदार नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बारादरी इलाके में सतीपुर रोड पर हुई थी घटना
गुरुवार 22 मई की दोपहर सतीपुर रोड मौर्य शांतिनगर निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र गिरवर सिंह प्रजापति ककरइया कब्रिस्तान के पास पेड़ की छांव में सो रहे थे। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां पहुंचेद्जिव ट्राली में मलबा और कीचड़ भरी थी। आरोप है कि कमचारियों ने ट्राली का मलबा पेड़े के नीचे सो रहे सुनील कुमार के ऊपर गिरा दिया। मलबे में दबने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भतीज की बात को अनसुना कर गए कर्मचारी
मृतक के भतीजे आरव का कहना है कि वह सफाई कर्मियों को अपने चाचा सुनील के पेड़े नीचे सोने के बारे में बताता रहा, लेकिन निगम कर्मियों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। ट्राली का मलवा सुनील के ऊपर पलटने का पता चलने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाकर सुनील को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया
मृतक के पिता गिरवर सिंह ने थाना बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि यह घटना महज लापरवाही नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है। उन्होंने ठेकेदार नईम शास्त्री और मौके पर मौजूद नगर निगम सफाई कर्मचारियों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। गिरवर सिंह का यह भी कहना है कि जिस जगह पर मलबा गिराया गया वह नगर निगम द्वारा अधिकृत कूड़ा डंपिंग ज़ोन नहीं है, लिहाजा यह पूरी घटना ठेकेदार और निगम कर्मचारियों की मनमानी का नतीजा है।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी," उन्होंने कहा। फिलहाल, पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।