Advertisment

60 लाभार्थी की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लिए विकास खंड शेरगढ़ के सभागार में शिविर लगाया गया। इसमें 60 लाभार्थी की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
d777
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लिए विकास खंड शेरगढ़ के सभागार में शिविर लगाया गया। इसमें 60 लाभार्थी की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसमें कल्याणकारी योजनाओं जिसमें मुख्य रूप से पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी गई।

शिविर में अरविंद कुमार एडीओ पंचायत, रिंकी सैनी जिला मिशन कोआर्डिनेटर, हरिन्दर कौर जैण्डर स्पेशलिस्ट, सोनू सिंह प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर, मेघना शर्मा चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर, लाल बहादुर आउटरीच कार्यकर्ता, दिनेश सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, छत्रपाल एम0टी0एस0 आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त कैम्प में 67 लाभार्थी पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के उपस्थित हुए जिसमें से 60 लाभार्थी की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

88857

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य पुष्पा पांडे के द्वारा अटल आवासीय विद्यालय जनपद बरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए, महोदया द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाफिजगंज विकासखंड नवाबगंज जनपद बरेली का निरीक्षण किया गया l

Advertisment

88765

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment