Advertisment

Bareilly News: बरेली के बदमाशों ने बदायूं के दंपति से लूट, पुलिस ने एक बदमाश किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल हुआ

बदायूं जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र में दंपती से लूट बरेली के सीबीगंज इलाके के बदमाशों ने की थी। बदायूं पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

author-image
Sanjay Shrivastav
1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बदायूं जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र में दंपती से लूट बरेली के सीबीगंज इलाके के बदमाशों ने की थी। बदायूं पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास एक तमंचा, कारतूस और लूट का माल बरामद हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ 11 मुकमे पहले से दर्ज हैं।

चार अप्रैल को बदायूं के बिनावर इलाके में हुई थी वारदात

यह घटना चार अप्रैल को बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में हुई थी। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव काजी सहौरा निवासी सर्जन सिंह पत्नी मीना के साथ अपनी ससुराल बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव आकूपुर से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे घटपुरी और औरंगाबाद के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति रोककर मारपीट की। तमंचे के बल पर मीना से सोने का हार, मंगलसूत्र, चांदी के हाथ फूल लूट लिए थे। पुलिस ने सर्जन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

घटपुरी रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी

बुधवार सुबह करीब सात बजे बदायूं पुलिस को घटपुरी रेलवे स्टेशन के जंगल में एक बदमाश गिरफ्तार किया। पकड़ा जाने वाला बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र गांव खना गौटिया निवासी आकाश गौतम पुत्र विशंभर दयाल है। पूछताछ के बाद पुलिस माल बरामद करने के लिए आरोपी को घटपुरी के जंगल में ले गई। जहां मौके मिलने पर आरोपी आकाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की। तभी पैर में गोली लगने से आकाश गौतम घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने लूटा गए जेवर, तमंचा और करतूस बरामद किए

बदायूं पुलिस ने मौके से एक तमंचा, सोने का हार, दो हाथफूल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक बदमाश आकाश के खिलाफ 2021 में आर्म्स एक्ट के अलावा लूट, धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट, धमकाने, अपहरण और दुष्कर्म आदि के मुकदमे दर्ज हैं। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस उसके साथ की तलाश में जुटी है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment