/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/17/whatsapp-image-2025-08-17-20-24-08.jpeg)
दधिकांधो शोभायात्रा में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने जमाया रंग
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
चन्द्रनगर धार्मिक समिति की तरफ से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री सीताराम मंदिर कटरा चांद खां से दधिकांधो शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा 136 बर्ष पुरानी है। अति प्राचीन ददिकान्दो शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
दधिकांधो शोभायात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश के सहकोषाध्यक्ष और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल थे। उन्होंने भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की। उसके बाद हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यहीं पर आकर संपन्न हुई। दधिकांधो शोभायात्रा में प्रशासन और पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने शोभायात्रा में उपस्थित रहकर यात्रा समिति एवं क्षेत्रीय जनता को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल राज बहादुर सक्सेना केशव गुप्ता अरूण कश्यप डॉ विनोद पागरानी रूपेन्द्र पटेल अमरीश कठेरिया पार्षद अजय रत्नाकर,छंगामल मौर्य, चन्द्र पाल राठौर, राजेश पटेल जयदीप चौधरी, ठाकुर ओमप्रकाश रविन्द्र गुप्ता सुशील गुप्ता आशीष सक्सेना,मोनू मौजूद थे।