Advertisment

काले बादल... और तेज हवाओं के बीच रिमझिम रिमझिम बारिश

बीते तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर बीती रात देखने को मिला। पहले आसमान में काले बादल छाए। फिर तेज हवा चली। उसके बाद आधी रात के बाद तक रिमझिम रिमझिम बारिश हुई।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly mausam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बीते तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर बीती रात देखने को मिला। पहले आसमान में काले बादल छाए। फिर तेज हवा चली। उसके बाद आधी रात के बाद तक रिमझिम रिमझिम बारिश हुई। सुबह को तेज हवा और नमी के बीच आसमान धुंधला रहेगा। दिन में बूंदाबांदी और बारिश के आसार 40% फीसदी तक हैं।

यंग भारत न्यूज चैनल की मौसम के उतार चढ़ाव की भविष्यवाणी शुक्रवार को सच साबित हुई। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दिन में धूप खिली। हालांकि बादलों की वजह से उसकी तीव्रता कम थी। देर शाम आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। उसके बाद पहले बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद तेज हवा के झोंको के बीच रिमझिम रिमझिम बारिश होने लगी। सुबह तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से घटकर 20 डिग्री सेल्सियस रह गया।

बारिश की संभावना कम, लेकिन मौसम रहेगा ठंडा और नम

शनिवार सुबह 5:52 बजे सूर्योदय हुआ। तो उस समय तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर में यह तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक जा सकता है। सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। पहाड़ों और मैदानी इलाकों समेत यूपी और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।वातावरण में नमी आई है। बीते दो दिनों से वातावरण में आम तौर पर गर्मी के मौसम में भी सर्दी का एहसास हुआ है। हालांकि आज पूरे दिन में आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के आसार हैं। हालांकि अब बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार कम हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल अग्रवाल का कहना है कि दिन का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज शाम को सूर्यास्त 6:37 पर होगा।

current weather conditions
Advertisment
Advertisment