Advertisment

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भारतीय जनता पार्टी की बरेली महानगर इकाई ने बुधवार को साई नाथ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम पूनम गौतम की ओर से आयोजित किया गया।

author-image
KP Singh
pt. deendayal upadhay
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। भारतीय जनता पार्टी की बरेली महानगर इकाई ने बुधवार को साई नाथ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान पार्षद पूनम गौतम की ओर से  किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के देश के लिए किए गए योगदानों के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में साई नाथ मंडल प्रभारी के रूप में एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया मौजूद रहे। वार्ड-46 के पार्षद रामपाल गंगवार और पूनम गौतम ने अपने विचार रखें।  

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

Advertisment

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष विनोद राजपूत, शशिकांत गौतम, आशु सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार, सेक्टर संयोजक मातृशक्ति किरण गंगवार, संतोष कुमारी वर्मा, सुधा गंगवार, स्पर्श वर्मा, संजीव वर्मा, अनिल वर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, रोहित सक्सेना, मंडल अध्यक्ष साई नाथ मंडल बृजेश प्रताप सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की संयोजक निवर्तमान पार्षद पूनम गौतम रही। 

Advertisment
Advertisment