/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/26/0d6gWghUn1WEiFDpt6SN.jpg)
जनपद बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए खेत में लगाया गया देसी बम अचानक धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे, और घायल महिला को उठाकर घर ले गए। इसके बाद महिला का उपचार कराया गया।
खेत पर पशुओं के लिए घास काटने गई थी महिला
यह घटना थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव साबरखेड़ा की है। यहां निवासी किसान झाझन लाल की पत्नी मीरा शनिवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर घास काटने गई थी। जहां वह पूर्व प्रधान अशफाक के खेत में घास काट रही थी। शिकायरी जंगली सूआर खेतों में फसलों का नुकसान करते हैं। कुछ शिकारी लोग किसान के खेतों में देसी बम लगा देते हैं। घास काटने के दौरान हंसिया लगने पर खेत में रखा देसी बम अचानक फट गया, जिससे बहुत तेज धमाका हुआ। बम की चपेट में आकर मीरा घायल होकर वहीं गिर गई।
धमाके से दहशत में आए खेतों में काम कर रहे किसान
अचानक हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे दहल गए। मौके पर जाकर तो घायल महिला को उठाकर घर पहुंचा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर और अन्य जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारी देसी बम के साथ कुछ खाने की चीजें खेत में रख देते हैं। जब जानवर बम के साथ लगी खाने वाली चीज को खाता है तो बम उसके पेट में जाकर फट जाता है, जिससे वह वहीं गिर जाता है। शिकारी उसे उठा ले जाते हैं।
खेतों में शिकारी गुड़ के साथ रखते हैं देसी बम
वनकर्मी अकबर अली ने बताया कि शिकारी लोग जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जंगलों में गुड़ के साथ देसी बम को लगाते हैं। सूअर जब गुड़ के साथ बम को खा लेता है, तभी बम फटने से सूअर मर जाता है। बम लगाने वाले शिकारियों की तलाश की जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)