Advertisment

मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी, श्रद्धा से किया गया स्मरण

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गांधीपुरम में महान क्रांतिकारी मंगल पांडे के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
Mangal Pandey Martyrdom Day
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गांधीपुरम में महान क्रांतिकारी मंगल पांडे के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मंगल पांडे के राष्ट्रप्रेम, साहस और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें गहन श्रद्धा से स्मरण किया

पुष्पांजलि और कविताओं से श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई, जहाँ उपस्थित जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिले के उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के वाचन के साथ कराया, जिससे वातावरण आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हो उठा। सुप्रसिद्ध कवि मोहन चंद्र पांडे ने अपनी रचना 'हे सरस्वती मां सरस विमल लय दे' प्रस्तुत कर समस्त सभा को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रीय सदस्य मुकेश पांडे ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए मंगल पांडे को गहन श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात कविगण—कृष्ण अवतार गौतम, उमेश त्रिगुणायत और मोहन चंद्र पांडे 'मनुज'—ने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से मंगल पांडे की वीरता, त्याग और राष्ट्रप्रेम का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा का भव्य स्वागत एवं सारस्वत अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय, राष्ट्रीय सदस्य मदनलाल शर्मा, मुकेश पांडे, अनुज पांडे तथा मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने उन्हें उत्तरीय, पदक, स्मृति चिन्ह, मोती माला एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में गरिमा और आत्मीयता का समावेश दृष्टिगोचर हुआ।

अध्यक्ष और अतिथियों के विचार

अपने सम्मान पर, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि मंगल पांडे जैसे क्रांतिकारियों ने मात्र 30 साल की आयु में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने मंगल पांडे का स्मरण करते हुए कहा कि वर्तमान और आगामी पीढ़ी को उनके साहस को हमेशा याद रखना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने मंगल पांडे के जीवन का विवरण दिया और बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध क्रांति का बीज बोया। महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री ने भी मंगल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisment

उपस्थित गणमान्य लोग

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय, प्रवीण भारद्वाज, मदनलाल शर्मा, मुकेश पांडे, अनुज पांडे, विशाल शर्मा, विष्णु भारद्वाज, सुनील शर्मा, मुनेंद्र शर्मा प्रधान, अनिल शुक्ला, शिवम् शुक्ला, पुष्पेन्द्र शर्मा, राम मणि उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, डाॅ. मनोज कुमार मिश्रा, पुनीत त्रिपाठी, विनोद भूषण उपाध्याय, अभय चौबे, ब्रजकिशोर शर्मा, दिनेश चंद्र पांडे, रामदेव शर्मा, हरिओम शर्मा, नेम नारायण शर्मा, कपिल शुक्ला, श्याम बाबू शर्मा, कपिल मिश्रा, अनिल कुमार पांडे, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रदीप पांडे, मुनेंद्र शर्मा, कमलेश पांडे, हिमांशु शर्मा और विजय आदि उपस्थित थे।

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment