/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/29/C6MD9taMSbpnsdENXbhU.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी और महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा का पूर्व कैंट विधानसभा प्रत्याशी हाजी इसलाम बब्बू ने अपने निवास पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं को फूल मालाएं पहनाई गईं और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा कि यह समय कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस, संगठन विस्तार पर जोर
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि महानगर में वार्ड अध्यक्षों, वार्ड कमेटियों और बूथ कमेटियों का गठन तेजी से किया जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत आधार मिलेगा। पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ. के. बी. त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों से आम जनता परेशान है।
पूर्व कैंट विधानसभा प्रत्याशी हाजी इसलाम बब्बू ने कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जो हमेशा जनता के हितों की बात करते हैं।
इस अवसर पर जिया उर रहमान, कमरुद्दीन सैफी, उलफत सिंह कठेरिया, राजा, सभासद अकील, युसूफ नन्हें, मो. शाहिद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।