/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/28/dm-dopa-2025-07-28-08-32-42.jpg)
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने धोपेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना जलाभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पौधे वितरित किए। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
जिलाधिकरी ने कावड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम घर जाकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और भमौरा एवं रामगंगा में आयोजित भंडारो में कांवड़ियों को प्रसाद वितरण किया और पुष्प माला पहनाई और पुष्प वर्षा कर उन्हे आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
जिलाधिकारी ने बरेली बदायूं मार्ग की सीमा तक जाकर कछला से जल लाने वाले कावड़ियों के लिए की गई तैयारियों का भी मुआयना किया, जहां जनपद बदायूं के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी का पटका पहनाकर स्वागत किया और साथ में शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
बरेली जनपद को नाथ नगरी के नाम से जाना जाता है
जिलाधिकारी ने कहा कि बरेली जनपद को नाथ नगरी के नाम से जाना जाता है और जनपद में जितने भी नाथ मन्दिर हैं वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गयी है, इस बार महिलाओं की संख्या कांवड़ियों में अधिक होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा हर मन्दिरों में अलग से महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है तथा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।