Advertisment

डॉ रजनीश कायस्थ कल्याणकारी सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बने

भारतीय कायस्थ कल्याणकारी सभा की बैठक प्रवीण सक्सेना के निवास पर हुई। प्रमुख महासचिव राजेश कुमार सक्सेना का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कायस्थ कल्याणकारी सभा द्वारा समाज में किए गए योगदान के बारे में बताया।

author-image
Sudhakar Shukla
Dr. Rajneesh Kayastha
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। भारतीय कायस्थ कल्याणकारी सभा की बैठक प्रवीण सक्सेना के निवास पर हुई। प्रमुख महासचिव राजेश कुमार सक्सेना का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कायस्थ कल्याणकारी सभा द्वारा समाज में किए गए योगदान के बारे में बताया।

होली मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार की गई

संस्था के नवीनीकरण के बारे में विचार विमर्श हुआ। बाद में यह तय किया गया कि सभा चित्रांश हितों के साथ सर्व धर्म सदभाव और सर्व समाज लिए भी आजीवन कार्य करेगी। राष्ट्रीय स्तर के नवीनीकरण के साथ अन्य विभागों में भी नवीनीकरण पर सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। सभी ने सर्व सम्मति से होली के उपरांत होने वाले होली मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार की। डॉ रजनीश सक्सेना को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्दोष कुमार वर्मा ने उनके अविस्मरणीय सेवाओं के दृष्टिगत राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।

Advertisment

निर्मल विजय सक्सेना बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

निर्मल विजय सक्सेना को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष और प्रवीण सक्सेना को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुनीत कुमार जौहरी ने किया। इस अवसर पर सभा के महत्वपूर्ण पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अंत में, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राकेश कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisment
Advertisment