/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
शहर में आज गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 24°C तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना है। जिससे लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।
कैसे बचाए खुद को
गर्मी से बचने के लिए घर से निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करें।
ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें।
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें।
बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान:
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान और बढ़ सकता है और राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं है। लोगों को गर्मी और लू से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।