/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/23/gIvmxkCkYr05pNmooMpm.jpg)
बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से महाराणा प्रताप चौराहे पर फिल्मकार अनुराग कश्यप पुतला फूंका गया। उन्होंने भारत सरकार से अनुराग कश्यप की आगामी और पुरानी सभी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने और गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
इस मौके पर मंडल के महामंत्री विशाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अनर्गल बोलकर उन्होंने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। हम सारे समाज से अपील कर रहे हैं कि अनुराग कश्यप की आने वाली और पुरानी फिल्मों का बहिष्कार कर कोई फिल्म न देखें और सामाजिक रूप से उन्हें बहिष्कृत किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी, सतीश मिश्रा, राशि पाराशर, अमर शर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि गौतम आदि उपस्थित रहे।
अनुराग ब्राह्मण समाज से मांगे माफी
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के बोले गए शब्द के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से कनिष्ठ सेवक नीलिमा पाठक ने भी कहा कि अनुराग सार्वजनिक रूप से या तो ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगें, वरना शासन और प्रशासन की ओर से तत्काल उन पर कार्रवाई की जाए।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us