Advertisment

ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा बोले: हटेगी पहलवान साहब की मजार, मार्केट भी होगा ध्वस्त

यूपी के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जिस तरह से संभल में अवैध मस्जिद गिराई गई। उसी तरह बरेली में भी अवैध रूप से बनी पहलवान की मजार पर बुलडोजर चलेगा

author-image
Sudhakar Shukla
बरेली के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा

बरेली के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा

वाईबीएन संवाददाता बरेली।

यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिना नाम लिए मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बरेली में अवैध कब्जे हर हाल में हटाए जाएंगे। पहलवान की मजार भी हटेगी और अवैध तरीके से बनी मार्केट पर भी बुलडोजर चलेगा।

शनिवार को 50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उद्घाटन मंच से बिना नाम लिए ऊर्जा मंत्री ने तौकीर रजा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बरेली में अवैध कब्जो पर बुलडोजर लगातार चलेगा। योगी के मंत्री ने कहा कि मेयर उमेश गौतम ने उनको पहलवान साहब की मजार और वहां बना अवैध मार्केट दिखाया। जिस तरह संभल में अवैध मजार और मदरसों पर बनी सैकड़ों एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। ठीक उसी तरह बरेली में भी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि कोई अवैध कब्जा नहीं बचेगा। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पहले अधिकारी डरते थे। अब योगी राज में किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 

नहीं बचेगा कोई दंगाई

 ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि पहले के शासनकाल में अधिकारी दंगाइयों पर कार्रवाई से डरते थे। उन्हें लगता था कि कार्रवाई की तो खुद के खिलाफ जांच या तबादला हो जाएगा। एक बार दंगाई को गिरफ्तार किया तो फिर दंगा हो गया था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, डबल इंजन की सरकार है। यहां दंगाइयों की जगह सिर्फ जेल में है। कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं होगा। अखिलेश यादव के फेसबुक ब्लॉक पर बोले- जनता जानती है उनका चेहरा अखिलेश यादव के फेसबुक पेज को ब्लॉक किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसा क्यों करेगी। जनता उन्हें अच्छे से जानती है। उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में विकास रुका रहा, बिजली के खंभे बांस बल्ली पर लटके रहे, वही अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। अगर उन्होंने अपने समय में विकास किया होता, तो आज उन्हें फेसबुक का सहारा नहीं लेना पड़ता। विकसित भारत 2047 के तहत 49.32 करोड़ की 130 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जब नगरों का विकास होता है, तो बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने आप वहां आना चाहती हैं। बरेली की क्वालिटी ऑफ लाइफ में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि दो सालों में शहर में बहुत तब्दीली आई है- सड़के चौड़ी हुई हैं, स्ट्रीट लाइटें बढ़ी हैं, और शहर अब पहले से ज्यादा सुंदर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि बरेली मेरी नजर में अब बहुत बदल चुका है। मेयर उमेश गौतम और उनकी टीम के प्रयासों से बरेली में अभूतपूर्व काम हुआ है। संभल में 86 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त, बरेली में भी चलेगा बुलडोजर मंत्री ने बताया कि कल वह रामपुर और संभल के दौरे पर थे। संभल में 86 हेक्टेयर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई है। अब बरेली में भी यही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बाजार और धार्मिक स्थलों के नाम पर नगर निगम व सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण हुआ है। लेकिन अब बरेली में एक इंच भी सरकारी या नगर निकाय की जमीन कब्जे में नहीं रहने दी जाएगी। ऊर्जा विभाग की योजनाओं पर बोले- 3 साल में 1000 करोड़ के काम उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक बिजली विभाग के बिजनेस प्लान में बरेली जिले में 337 करोड़ रुपए के काम पूरे हो चुके हैं। 3 साल में लगभग 1000 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। इस साल 86 करोड़ का नया प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली विकास का मूल आधार है। आज बिजली न केवल आराम की चीज है, बल्कि विकास की जरूरी सेवा बन चुकी है। मोदी सरकार ने एसी की जीएसटी दर घटाई है ताकि हर घर में आराम और सुविधा पहुंच सके। नगर चुंबक होता है, जैसे लोग होते हैं वैसा ही शहर बनता है मंत्री ने कहा कि नगर चुंबक की तरह होता है- जैसा शहर होगा, वैसे लोग वहां आएंगे। अच्छे शहर में मेडिकल कॉलेज खुलते हैं, उद्योग लगते हैं और रोजगार बनता है। देश की जीडीपी में 65 प्रतिशत योगदान नगरों का ही होता है। उन्होंने कहा कि यूपी के सभी 16 नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में आगे बढ़े हैं। रैंकिंग में सुधार हुआ है। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास नीतियों का परिणाम है।

 लाभार्थियों को आवास के प्रपत्र सौंपे

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों सरोज, नासिर अली शाह, रेनू, कमलेश कुमारी और कविता देवी को आवास की चाभियां दी गईं। जिला नगरीय डूडा की ओर से गुड़िया यादव, पूनम शर्मा, रचना गुप्ता, कमलेश और पुष्पा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवधेश, सुधा, राकेश, अजय और राहुल कुमार को प्रमाण पत्र दिए गए। पूर्व सरकारों पर हमला- तब उद्योग बंद हुए, अब हम विकास कर रहे हैं मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र पहले उद्योगों के मामले में बहुत आगे था, लेकिन पूर्व की सरकारों में सब ठप हो गया। जो लोग आज नारे लगाते हैं, वे जब चार बार मुख्यमंत्री रहे, तब उन्हें विकास की चिंता नहीं हुई। अब जब हम काम कर रहे हैं, तो वे उसमें भी कमी निकालते हैं। मंत्री अरविंद शर्मा का बयान कल शाम से बरेली आया हूं। यह मेरी तीसरी यात्रा है। बरेली के मेयर उमेश गौतम, विधायक, सांसद और पार्षदों ने बहुत सम्मान दिया। प्रशासन का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने प्रेम और आत्मीयता से स्वागत किया। मैं जब भी आता हूं, बरेली के विकास पर चर्चा करता हूं- खासकर नगरीय क्षेत्र के विकास पर। पिछले सालों में मेयर और उनकी टीम के प्रयासों से बरेली में काफी तब्दीली आई है। शहर सुंदर बना है, सड़के चौड़ी हुई हैं, लाइटें बढ़ी हैं, और समग्र रूप से बरेली की छवि बदली है। आज हमने बरेली जिले के नगर निकायों में 130 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, जिनकी कुल लागत लगभग 50 करोड़ रुपए है। इसके अलावा ऊर्जा विभाग की तीन बड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। पिछले तीन सालों में नगर विकास और बिजली विभाग की लगभग 1000 करोड़ रुपए की योजनाएं बरेली जिले में लागू हुई हैं। हम जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। संभल में अवैध कब्जे से 86 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई है। अब बरेली में भी एक इंच जमीन अवैध कब्जे में नहीं रहने दी जाएगी। जहां तक विपक्ष की बात है, जनता उन्हें अच्छी तरह पहचानती है। भाजपा को किसी का फेसबुक ब्लॉक करने की जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास किया होता, तो आज उन्हें सोशल मीडिया के सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ती।

Advertisment
Advertisment
Advertisment