Advertisment

Bareilly News: अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से शिक्षा लें सभी: अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य

बरेली में भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के आयोजन को लेकर वर्ष स्मृति अभियान चला रही है। इसी के तहत बुधवार को बरेली में सिविल लाइन्स स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर सगोष्ठी आयोजित की गई।

author-image
Sanjay Shrivastav
भाजपा कार्यालय
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के आयोजन को लेकर वर्ष स्मृति अभियान चला रही है। इसी के तहत बुधवार को बरेली में सिविल लाइन्स स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर सगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सबको शिक्षा लेनी चाहिए। इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी भव्य तरीके से मनाएगी। इसके लिए 31 मई तक महानगर में स्मृति अभियान चलाया जाएगा।

सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई होल्कर

क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। अहिल्यावाई ने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोधार कराया।

Advertisment

हिल्याबाई होल्कर के बारे में जरूर पढ़ें महिलाएं: सांसद

सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसलिए सभी को उनके जीवन के बारे में अवश्य पढ़ाना चाहिए। वह भारतीय इतिहास का अद्वितिय अध्याय हैं। उन्होंने कहा धर्म रक्षति रक्षिता: के वैदिक उदघोष को न केवल जिया, बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया। जब विदेशी आक्रांता मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे, तब अहिल्याबाई ने बिना भय और राजनीतिक समर्थन के उत्तर से दक्षिण को पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य किया।

भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर

Advertisment

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सभी को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित हो जाना चाहिए। अहिल्याबाई होल्कर भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया और नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कार्य किए।

भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी भाजपा

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। अहिल्याबाई होल्कर के शौर्य त्याग, सेवा और समर्पण के भाव को सभी के मन मस्तिष्क में डालना है। उन्होंने सभी को अहिल्याबाई जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Advertisment

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अनिल कुमार एडवोकेट, एससी/एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, डॉ सीपीएस चौहान, पंडित रामगोपाल मिश्रा, नीलम जेठा, प्रभु दयाल लोधी, बंटी ठाकुर, डॉ तृप्ति गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, जेपीएस पाल, सूर्यकांत मौर्य, राजकिशोर कश्यप, योगेश कुमार, अमन सक्सैना, संजीव शर्मा आदि  मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment