/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/IjxgHofxLJKlgeUN4DJY.jpeg)
स्टॉल को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में मेला लगाया गया। इस मेले में सहकारिता, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, नगर निगम स्मार्ट सिटी, बरेली विकास प्राधिकरण,सेवा सुरक्षा और सुशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, आयुष विभाग यूनानी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, आइसीआइसीआइ बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा,महिला एवं बाल संबंधी अपराधों के लिए पुलिस का मिशन शक्ति, समेत दर्जनों स्टॉल लगाए गए। योगी सरकार की उपलब्धिययो पर मेले के चलते स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में भारी भीड़ रही।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/CGdqbWE5o36AviBCcGUs.jpeg)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे मेले में
मेले के माध्यम से योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया गया। मेले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे। उनके साथ स्थानीय नेता भी थे। इनमे क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार समेत भाजपा के सभी विधायक एमएलसी और जिला और महानगर के पदाधिकारी शामिल थे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/g9TJgrJL7BiIp2VqQ8eB.jpeg)
पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कुंभ मेले पर दिए गए वक्तव्य के वीडियो दिखाए गए। हाल में भाजपा कार्यकर्त्ता और शहरवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। ये आयोजन 12 बजे तक ही था लेकिन समारोह की लोकप्रियता को देखते हुए टाइम कम से कम दो घंटे आगे बढ़ने के आसार हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/XsoC2btl0o9YASAAbpRe.jpeg)
इस समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी बहोरनलाल मौर्य, एमएलए श्यामबिहारी, डॉक्टर डीसी वर्मा, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम सिटी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/WLZN1rVmwGQkWPi3Zf3i.jpeg)
भाजपा सरकार की आठ साल की उपलब्धियों पर बरेली में भव्य समारोह जारी
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/Roq58O16paoz440n2WFk.jpeg)
प्रयागराज में हुए कुंभ मेले का विडियो भी दिखाया गया
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/s38J9cGp1rYdo2mPlXNO.jpeg)