/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/02/6PrKMEJuTelM7YApJd40.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली के स्टेडियम में पार्किंग के ठेका की बोली लगने के दौरान कहासुनी होने पर भाजपा के तीन नेताओं ने एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना के बाद थाना बारादरी जाकर तहरीर दे दी। पुलिस ने भाजपा पार्षद और महानगर सह कार्यालय मंत्री समेत तीन को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारादरी थाना क्षेत्र का मामला, पार्किंग के ठेका की बोली लगने के दौरान हुआ विवाद
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आर्यन पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि यह घटना 11 अप्रैल 2025 की दोपहर लगभग 12.30 की है। बरेली के डोरीलाल स्टेडियम में पार्किग ठेका के लिए बोली लगाई जा रही थी। जहां आर्यन भी मौजूद थे। इसी दौरान पुष्पेन्द्र पटेल, दिनेश गिरि, विवेक पटेल और दो अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक आर्यन से गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो मारपीट की।
नारियल पानी के कारोबार को लेकर चल रही रंजिश
पीड़ित आर्यन के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि कहीं शिकायत की तो जान से मारने देंगे। आर्यन ने बताया कि आरोपी नारीयल पानी का व्यापार करते हैं। आर्यन भी नारियल पानी का काम करते हैं। इसी कारण उनसे आरोपी रजिंश मानते हैं। उनका कहना है कि यदि भविष्य में कभी उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके जिम्मेदार यही लोग होंगे।
एफआईआर में संगठन के विरोधियों ने निभाई सक्रिए भूमिका
मुकदमे में आरोपी बनाए गए पुष्पेंद्र भाजपा महानगर के सह कार्यालय मंत्री और विवेक नगर निगम में पार्षद हैं। दिनेश गिरी भी भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ठेका की बोली लगाने के दौरान कुछ विवाद हुआ था। इसका पता लगने पर संगठन के कुछ लोग पुष्पेंद्र पटेल और विवेक के खिलाफ सक्रिए हो गए।