Advertisment

गोलू देवता के मंदिर में खेली गई पुष्प होली,  एक दूसरे पर बरसाए फूल

उड़यो रे रंग गुलाल सखी री होली आई री...। फाल्गुन का महीना। बसंत का मौसम। और उसमे भी होली की चर्चा न हो। ऐसा नहीं हो सकता। गोलू देवता के मंदिर में गांव की महिलाएं ढोलक अबीर गुलाल और फूल लेकर इकट्ठा हुई तो होली की ऐसी मस्ती छाई की पूरा माहौल बासंती हो गया।

author-image
Sudhakar Shukla
holi program
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। उड़यो रे रंग गुलाल सखी री होली आई री....।
फाल्गुन का महीना। बसंत का मौसम। और उसमे भी होली की चर्चा न हो। ऐसा नहीं हो सकता। गोलू देवता के मंदिर में गांव की महिलाएं ढोलक अबीर गुलाल और फूल लेकर इकट्ठा हुई तो होली की ऐसी मस्ती छाई की पूरा माहौल बासंती हो गया। एक से बढ़कर एक होली के गीत गाए गए सब ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करके होली खेली और एक दूसरे को होली के रंग में सराबोर कर दिया। 

गोलू देवता मंदिर में पुष्प होली समारोह की धूम

सुरला भोजीपुरा में स्थित गोलू देवता मंदिर में पुष्प होली समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने पुष्प की होली खेलकर माहौल को होलीमय कर दिया। पहले इकट्ठा हुई महिलाओं ने पूजा अर्चना की और भगवान को भी पुष्प अर्पित किए उसके बाद ढोलक की थाप पर होली गीतों का माहौल शुरू हुआ। फिर सब एक दूसरे के साथ होली के रंग में रंगते चले गए।एक बढ़कर एक होली के गीत गाए गए।इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक महेंद्र कुमार सक्सेना,अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया,दीवानी चंद,पंडित नवीन जोशी,प्रमोद पंत,दीपक जोशी,जगदीश मेहरा,चंद्रा दियोलिया,ममता जोशी का विशेष योगदान रहा।

Advertisment
Advertisment