Advertisment

पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के पुत्र का निधन, शोक की लहर

प्रदेश की सपा सरकार में मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार के पुत्र अमित गंगवार का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम लोग शोक संवेदनाएं देने उसके आवास पर पहुंचे।

author-image
KP Singh
अमित गंगवार 1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार के पुत्र अमित गंगवार का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम लोग शोक संवेदनाएं देने उसके आवास पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत सपा नेताओं ने उन ghrके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बताते हैं कि अमित गंगवार पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। कई बड़े अस्पतालों में उनका इलाज चला लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। अमित गंगवार बेहद सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। वह राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

आम जनता के बीच उनकी पहचान बेहद सरल और मददगार नेता के रूप में थी। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप समेत तमाम नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

संजयनगर श्मशान भूमि पर होगा अंतिम संस्कार

अमित गंगवार के निधन से शहर में शोक की लहर है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, समाज सेवी डॉ विनोद पागरानी, सपा नेता भ्रम स्वरुप सागर, महानगर अध्यक्ष शमीम खान शेरवानी उपस्थित रहे। आज दोपहर 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार बरेली में संजयनगर स्थित श्मशान भूमि पर किया जाएगा।  

Advertisment
Advertisment