/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/26/RuK3YmtjpftnYkFSU3bJ.jpeg)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर 100 दिन का टाक्स संगठन सृजन कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए सोमवार को बुलंदशहर से आईं महानगर की कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ एवं जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने बरेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें 100 दिन का संगठन सृजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
महानगर कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने कहा हमें ऐसे लोगों को जोड़ना चाहिए जो तन मन धन से संगठन को मजबूत बनाने में पार्टी का सहयोग करें, जिससे पार्टी को मजबूती मिले। जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने कहा हमने जनपदों में संगठन सृजन हेतु अभियान के लिए कमर कस ली और समय सीमा के अंदर ही संगठन सृजन अभियान पूरा कर लिया जाएगा।
संगठन के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा: डॉ. केबी त्रिपाठी
बरेली जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कोऑर्डिनेटरों का स्वागत किया, और संगठन सृजन को मजबूती देने हेतु आश्वासन दिया। मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. केबी त्रिपाठी ने कहा कि महानगर संगठन सृजन अभियान में जो भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी से करूंगा और तय समय सीमा में संगठन सृजन अभियान पूरा कर लिया जाएगा।
शीघ्र गठित होगी महानगर कमेटी
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा महानगर कांग्रेस की प्रस्तावित कमेटी लखनऊ प्रेषित कर दी गई है। साथ ही कार्यालय सचिव की नियुक्ति कर दी है। शेष संगठन सृजन अभियान तिथि बार 100 दिन में बूथ स्तर तक बना दिया जाएगा। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित पदाधिकारी प्रवीण मिश्रा, तबरेज खान, जियाउर्रहमान, प्रवीण उपाध्याय, सतीश चंद्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार, आशीष रुस्तम, तीर्थ मधुकर, नीरज अवस्थी, रवि मार्टिन, तीरथ मधुकर, मनोज शर्मा, ज्ञानेश साहू और कार्यालय प्रभारी जोया खान मौजूद रहे।