/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/NZCnXfnCwbGaGGelVejY.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव अभय नाथ राय जी का आजमगढ़ से बरेली आगमन हुआ, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बरेली जिला अध्यक्ष सतीश कुमार जी और बरेली मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा की टीम ने उनका अभिनंदन किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अविनाश गिरी जी भी लखनऊ से बरेली पहुंचे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अंकुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अभय दुबे, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप पुरी भी उपस्थित रहे। बरेली टीम द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का पूरे उत्साह और सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों का सम्मान और अभिनंदन
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा जी ने सभी प्रमुख पदाधिकारियों को भगवा अंगवस्त्र और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश शाही, अजय वर्मा, अमित मिश्रा, हरेंद्र सिंह तोमर, निर्मल गुप्ता, पुष्पा शर्मा, सत्य मिश्रा, सतीश मौर्य, एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के विस्तार पर बल
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव अभय नाथ राय जी ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने और हिंदू समाज की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की आवश्यकता है। यदि किसी भी हिंदू भाई को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो संपूर्ण संगठन परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष अविनाश गिरी जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार पर जोर दिया और सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक जिलों में संगठन की शाखाएं स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें और क्षेत्रीय स्तर पर हिंदू समाज के उत्थान में योगदान दें।
इस भव्य आयोजन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिंदू महासभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।