Advertisment

Bareilly Weather: Heatwave के लिए हो जाये तैयार, इस बार आसमान से बरसेगी आग

इस साल पहले के मुकाबले भीषड़ गर्मी पड़ने वाली हैं। IMD ने बताया हैं कि अप्रैल के महीने से जून तक सामान्य से अधिक तापमान के चलते गर्मी सताएगी।

author-image
Shivang Saraswat
bareilly mausam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

शहर में लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

वैसे तो भारत में अप्रैल से जून तक गर्मी पड़ती हैं। IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में  गर्मी के दिनों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। इन क्षेत्रो में अमूमन 5 से 7 दिन गर्मी पड़ती हैं कई राज्यों में इस बार भीषण लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिलेगी।

पहले से भी ज्यादा सताएगी गर्मी

पूरे दिन बरेली का पारा 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हवा की गति 8 किलोमीटर रहेगी। सूर्योदय सुबह 06:00 AM बजे होगा, सूर्यास्त शाम 06:32 PM बजे होगा। बरेली में 6 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार बरेली में आज शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस, कल शनिवार को 35 डिग्री सेल्सियस, परसो रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 38 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है।

bareilly current weather conditions
Advertisment
Advertisment