Advertisment

शुभ मुहूर्त: आज रात 11:26 से 12:30 बजे से होगा होलिका दहन

होली का त्योहार इस बार दो दिन, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:34 बजे से प्रारंभ होगी और 14 मार्च को दोपहर 12:53 बजे तक रहेगी।

author-image
Sudhakar Shukla
holi

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। होली आज बृहस्पतिवार और कल शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:34 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12:30 बजे होगा। इस दिन भद्रा का साया भी रहेगा, जो रात 10:44 बजे पर समाप्त होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।

भद्रा काल में होलिका दहन से बचें, अशुभ माने जाते हैं ये योग

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि भद्रा काल में होलिका दहन अशुभ माना जाता है। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्ति के बाद शुरू होगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए एक घंटे चार मिनट का समय मिलेगा। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा में प्रदोष काल या रात्रि काल में करने का विधान है। स्थानीय परंपराओं के अनुसार कहीं-कहीं भोर में होलिका दहन होता है।

Advertisment
Advertisment