/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/05/s-2025-07-05-09-04-57.jpg)
कोचिंग से लौट रही दो सगी बहनों से मनचलों और उनके साथियों ने छेड़खानी कर दी। लड़कियों के पिता और भाई ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। बारादरी थाने में पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां सिलाई सीखने जाती हैं। पड़ोस में रहने वाले समीर, पंकज, पवन और राजेश लड़कियों को देखकर कमेंट करते हैं। शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हैं। तीन जुलाई को लड़कियां कोचिंग से घर लौट रही थीं।
तभी इन लोगों ने अश्लील फब्तियां कसीं। लड़कियों ने रात को घर पर आए अपने पिता को इस घटना के बारे में बताया। लड़कियों के पिता, भाई और मामा इसकी शिकायत करने युवकों के घर गए। छेड़खानी करने से मना किया। तभी समीर, पंकज, पवन, राजेश और धर्मेंद्र ने लाठी-डंडे और ईंट से मारा। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी, तीन पर रिपोर्ट
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर पढा़ई छोड़ दी। मामले में दो सगे भाई समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी से भूरा मिस्त्री, भैय्ये टेलर और उवैस रास्ते में छेड़खानी करते हैं। इसलिए बेटी की पढ़ाई भी छूट गई है। इसके बाद तीनों लोग अलग-अलग नंबर से फोन कर बेटी को परेशान करने लगे। जब लड़की के परिजन शिकायत करने गए तो उनकी पिटाई कर दी। परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। उवैस बेटी की शादी नहीं होने दे रहा है। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।