Advertisment

Bareilly News: पति ने पिटाई लगाई...पत्नी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान गंवाई

शनिवार को बरेली के भोजीपुरा इलाके में एक महिला ने अपने मायके जाने की जिद की। पति ने मना किया तो उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिर भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने पिटाई लगा दी। इससे गुस्से में आई महिला ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

author-image
Sanjay Shrivastav
ट्रेन के आगे कूदी महिला

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पति-पत्नी का मजबूत रिश्ता छोटी-छोटी बातों दरकने लगा हैं। घर में थोड़ा सा विवाद होने पर महिलाएं अपनी जान खो देती हैं। शनिवार को बरेली के भोजीपुरा इलाके में घरेलू झगड़े में एक महिला के जान देने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने मायके जाने की जिद की। पति ने मना किया तो उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिर भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने पिटाई लगा दी। इससे गुस्से में आई महिला ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हालांकि मायके वाले उत्पीड़न की बात कह रहे हैं।

भोजीपुरा इलाके के खितौसा गांव का मामला, पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव खितौसा निवासी ललित कुमार की शादी 2022 में प्रियंका के साथ हुई थी। उनके साढ़े तीन माह का बेटा है। प्रियंका का मायका भोजीपुरा इलाके के रूपपुर गौंटिया गांव में है। बताते हैं कि शनिवार सुबह प्रियंका अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। ललित कुमार ने जाने को मना किया तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा जाने लगा। इसी दौरान उसने प्रियंका की पिटाई कर दी।

साढ़े तीन साल के बेटे को घर में छोड़ गई महिला

इससे गुस्से में आई प्रियंका शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने साढ़े तीन माह के बेटे को ससुराल में छोड़कर घर से निकल गई। उसे अकेले जाते देख ललित कुमार पत्नी को अभयपुर पर तक छोड़ने भी गया, जिसके बाद वह घर लौट गया। उसके साथ जाने पर भी प्रियंका का मन नहीं बदला। वह काफी देर तक इधर-उधर घूमकर समय बिताती रही। 

पायलट सीटी बजाता रहा, लेकिन लाइन से नहीं हटी प्रियंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे लालकुआं से बरेली की ओर जा रही ट्रेन जादोंपुर रेलवे फाटक के पास पहुंची। ट्रेन आते देख प्रियंका फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन किनारे खड़ी हो गई। उसे लाइन पर खड़े देख ट्रेन का पायलट सीटी बजाता रहा, लेकिन प्रियंका दूर हटने के बजाय चलती ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन के इंजन में फंसने से वह कुछ दूर तक खिंचड़ती गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे ससुराल वाले तो मचा कोहराम

Advertisment

इस हादसे का पता लगने पर भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। सूचना मिलने पर मृतका का पति ललित कुमार परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया। इस बीच उसके मायके वाले भी पहुंच गए। जिससे वहां कोहराम मचने लगा। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता बोले- प्रियंका को प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले

पिता मुन्नालाल का आरोप है कि ससुराल वाले प्रियंका को प्रताड़ित करते थे, जिससे वह परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने जान दे दी। प्रियंका उनकी इकलौती बेटी थी। भोजीपुरा थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी के चलते महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

Advertisment
Advertisment