/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/02/6PrKMEJuTelM7YApJd40.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ और पति पर गोरखपुर की लड़की से अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ पति ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
बारादरी इलाके का मामला, ससुरा वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
पीड़ित महिला के अनुसार उसका विवाह 2019 में बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला संजयनगर निवासी विवेक कुमार पुत्र विजय कुमार श्रीवास्तव के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति विवेक कुमार, ससुर विजय कुमार, सास सरला देवी और ननइ कुलसुम एवं मानसी दहेज के लिए प्रताड़ित कर करने लगे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
गोरखपुर की लड़की से दूसरी शादी करना चाहता है पति
महिला का आरोप है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में ससुर विजय कुमार ने उसके कमरे में आकर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करते थे। वहीं, उसके पति विवेक कुमार के गोरखपुर की एक लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। पति ने कई बार उसे धमकाया कि वह गोरखपुर की उस लड़की से विवाह करना चाहता है। यदि सहमति नहीं दी तो वह उसे जान से मारकर दूसरी शादी कर लेगा। पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर और दोनों ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।