Advertisment

इलाही कीर्तन दरबार सजा...पीवहु पाहुल खंडधार होये जनम सुहेला

खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर मॉडल टाउन में मनाया जा रहा है। रविवार को इलाही कीर्तन दरबार सजा। जिसमे भाई रविंदर सिंह, भाई सतवंत सिंह एवं भाई गुंतास सिंह ने गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

author-image
Sudhakar Shukla
Khalsa Sajna Day

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर मॉडल टाउन में शबद-कीर्तन करता रागी जत्था।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन सवांददाता

Advertisment

326वां खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर मॉडल टाउन की प्रबंधक कमेटी की ओर से मनाया जा रहा है। रविवार को इलाही कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे भाई रविंदर सिंह, भाई सतवंत सिंह एवं भाई गुंतास सिंह ने गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

शबद कीर्तन सुनकर संगत निहाल हुई

संगत 'पीवहु पाहुल खंडधार होये जनम सुहेला' 'सो अमृत गुरु ते पाया' 'वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला' सुनकर निहाल हो गई। इस दौरान लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सभी लोगों ने भाग लिया। पूरा गुरुद्वारा परिसर वाहे गुरु के जयकारों से गूंज उठा। 
सिंह साहिब ज्ञानी जसविंदर सिंह जी (पूर्व हेड ग्रंथी श्री दरबार साहिब) ने बताया कि खालसा साजना दिवस हम सिखों का अपना स्वयं का जन्म दिवस है। (239 वर्ष पहले दसवें गुरु साहिब दशमेश पिता की आज्ञा से खालसा पंथ की स्थापना हुई थी।

Advertisment

सोमवार को अलौकिक कीर्तन दरबार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर में होगा। जिसमे पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य दीवान 13 अप्रैल को खालसा मैदान में सजेगा। इसमें रागी जत्था गुरवाणी का गायन कर संगत को निहाल करेंगे। 

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment