Advertisment

2027 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना हैं तो बूथ पर आज से ही ईमानदारी से जुट जाएं पदाधिकारी : अनुराग

कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व लखीमपुर खीरी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर पीडीए पंचायत व अन्य गतिविधियों की समीक्षा की।

author-image
Sudhakar Shukla
sp5

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व लखीमपुर खीरी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर पीडीए पंचायत व अन्य गतिविधियों की समीक्षा की।  

2027 में अखिलेश जी के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनाने का होना चाहिए तभी जनता के हितकारी सरकार बनेगी, संविधान की रक्षा होगी। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी देश में जहां एक तरफ़ नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, वहीं सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं। सरकारी महकमों में नियुक्तियां नहीं हों रहीं हैं। जनता महंगाई से परेशान है, देश में विकास पर कोई सवाल न पूछे इसलिए उसे हिंदू - मुस्लिम के मुद्दों में उलझाया जा रहा है।

इसलिए महिलाओं को सम्मान दिलाने, नौजवानों को रोजगार और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है। 
उन्होंने बताया हमें विधानसभा में जोन प्रभारियों के जरिये सेक्टर में आने वाले प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करना है ताकि बूथ पर भाजपा के षड्यंत्र को विफल किया जा सके।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाना है सपा सरकार बनेगी तभी प्रदेश में रुका विकास का पहिया चलेगा और जनता को राहत की सांस मिलेगी।
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने सभी सेक्टर और जोन बूथ के संगठन को ईमानदारी से मजबूती प्रदान करने में जुटना चाहिए और बूथ स्तर पर पीडीए पंचायतों का आयोजन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पी.डी.ए संदेश को घर-घर पहुँचाना होगा।
इस अवसर पर कैंट प्रभारी अनुराग पटेल ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से भी मुलाक़ात की जिसमें राजेश अग्रवाल, इंजिनियर अनीस अहमद, डॉक्टर अनीस बेग, सुरेन्द्र मिश्रा, समर्थ मिश्रा, समयुन खान और महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कैंट से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर अपने-अपने दावे पेश किये तथा इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी गिनाया तथा इस सम्बन्ध में सभी दावेदारों ने प्रभारी अनुराग पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्णय के साथ रहने का विश्वास दिलाया तथा सभी ने कहा हमारी वरियता अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने की रहेगी। वहीं कैंट प्रभारी अनुराग पटेल ने कहा टिकट चाहने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का पी. डी. ए सन्देश पूरी मज़बूती के साथ जनता के बीच रखकर ही अपनी मजबूती दिखानी होगी।

Advertisment

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी व संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने प्रभारी अनुराग पटेल का फूल मालाएं पहनाकर तथा बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह ने बाबा साहब आंबेडकर का चित्र भेंट कर स्वागत किया।

किस विधानसभा में किसको मिली जिम्मेदारी

कैंट में लखीमपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, शहर में अमरोहा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्माेज यादव, आंवला में छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव और मीरजंग में संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को जिम्मेदारी दी गई है। बरेली आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अनुराग पटेल का सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने स्वागत किया। अपने कराए कार्यों की जानकारी वाली बुकलेट सौंपी। उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा को जिताने का संकल्प दोहराया। महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, सपा नेता अनीस अहमद ने मिशन कंपाउंड में फूलमाला पहनाकर प्रभारी का स्वागत किया।

Advertisment
Advertisment