Advertisment

कांग्रेस को सत्ता में लाना है तो भाजपा के झूठ को करना होगा बेनकाब : जिलाध्यक्ष

बरेली में चौपुला रोड स्थित रोटरी भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफक सकलैन और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए भाजपा के झूठ को लोगों के सामने बेनकाब करना होगा।

author-image
KP Singh
कांग्रेज स्वागत समारोह

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली के चौपुला रोड स्थित रोटरी भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफक सकलैन और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाना हैं, इसके लिए पहले जिला स्तर पर संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा और ब्लाक कमेटियों के साथ-साथ न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करना होगा ताकि हम पूरी मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के झूठ और फरेब से लड़ सके। साथ ही राहुल गांधी के संदेश और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है।  

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि यह समय संघर्ष करने का है। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभानी होगी, तभी हम 2027 के होने वाले विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज हो पाएंगे। 

Advertisment

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय ने किया। इस दौरान कृष्ण कांत शर्मा, नवाब मुजाहिद हसन खां, हाजी ईसलाम बब्बू, पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, जिया उर रहमान, कासिम कशमीरी, पाकिजा खान, तबरेज खान, मुज्जममिल हुसैन एडवोकेट, नाहिद सुल्ताना, कमरूद्दीन सैफी,  सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, ईशाक बेग, अमजद खान, पार्षद नाजिम अहमद, शकील अंसारी आदि मौजूद रहे। 

विघटनकारी ताकतों देना होगा मुहंतोड़ जवाब

पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरुजी डॉ. केबी त्रिपाठी ने कहा कि सभी को संघर्ष के साथ पार्टी को आगे लेकर जाना हैं। यह कड़े संघर्ष का समय है। हमें ऐसी ताकतों से लड़ना है, जो देश और प्रदेश से मोहब्बत और भाईचारे को खत्म करना चाहती हैं। उन्हें प्यार और भाईचारे के संदेश के साथ मुहं तोड़ जवाब देना है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को हमें एकजुटता से आगे बढ़ाना है।

bareilly news BJP controversy
Advertisment
Advertisment