/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/13/e0z35cNjip6G2H1ysaHj.jpeg)
बरेली कॉलेज बरेली से हटाए गए मस्टर रोल सफाई कर्मचारियों का धरना मंगलवार को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सेवाएं शीघ्र बहाल नहीं की गईं तो 15 मई से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
नगर निगम कर्मचारी संगठन ने दिया समर्थन
कर्मचारियों ने इस मामले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया से भी शिकायत की है। धरने को नगर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष ठाकुर मिशन पाल सिंह ने समर्थन देते हुए, पीड़ित कर्मचारियों को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज के सफाई कर्मचारी पिछले आठ दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है।
कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने मांगों को जायज ठहराया
इस मौके पर कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के पदाधिकारी भी धरना स्थल पर मौजूद रहे और कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज के कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज और तर्क संगत है। इसलिए उन्हें शीघ्र मान लेना चाहिए। धरना प्रदर्शन में संजीव, आलोक, अरविंद, राजू, पूरनलाल मसीह सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)