/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/26/wF8FdTaSBRxQ69inRgkm.jpg)
00:00
/ 00:00
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
नगर निगम कार्यकारिणी के 6 सदस्यों का कार्यकाल 22 जून को पूरा हो जाएगा। उनके स्थान पर छह नए सदस्य कार्यकारिणी में मनोनीत किए जाएंगे। भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य कार्यकारिणी में जाने का संख्या बल दोनों दलों के पास मौजूद है। नगर निगम में इसकी जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। महापौर डॉ उमेश गौतम ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 25 जून को मीटिंग बुलाई है।
19 जून 2023 को नगर निगम में कार्यकारिणी का गठन हुआ था। नगर निगम अधिनियम के अनुसार नियम यह है कि प्रत्येक 2 साल बाद नगर निगम कार्यकारी में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। उनके स्थान पर नए सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है। नगर निगम कार्यकारिणी में बनने वाले सभी 6 सदस्य चुने हुए पार्षद ही होते हैं। सदन में जिस दल का बहुमत होता है, उस दल की संख्या बल के हिसाब से पार्षद कार्यकारिणी में भेजे जाते हैं। नगर निगम के कुछ बड़े और अहम निर्णयों में कार्यकारिणी के सदस्यों की भूमिका अहम होती है। इसलिए तमाम वरिष्ठ पार्षद नगर निगम कार्यकारिणी में जाने की कोशिश करते हैं। पहले नगर निगम की कार्यकारिणी में सर्वेश रस्तोगी उप सभापति थे। बाकी में भाजपा से सीता पटेल, सौरभ मौर्य, नीरज कुमार, रामपाल गंगवार, गरिमा अग्रवाल, सागर मौर्य, निधि सक्सेना, मीरा देवी, हरेंद्र अरोड़ा सदस्य थे। वही समाजवादी पार्टी से अलीम खान और सलीम पटवारी को नगर निगम कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया था। नई कार्यकारिणी में 5 सदस्य भाजपा और एक संस्था है। इसके लिए नगर निगम की राजनीति में जोड़-तोड़ शुरू कर दी गई है। महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के कार्यकाल में सात बार कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। उसमें एक बार भी मतदान नहीं कराया गया। हमेशा नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध ही चुने जाते रहे हैं। राजनीतिक पंडितों को उम्मीद है कि इस बार भी मतदान नहीं होगा।
21 जून को यानी कि अंतरराष्ट्रीय कल योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार प्री मानसून सक्रिय होने के चलते पहले से ही बारिश का माहौल है l। कल भी मौसम ऐसा ही रहने के आसार है। ऐसे में तेज हवा और बारिश के बीच योग दिवस मनाने की प्रक्रिया कुछ जगहों तक ही सीमित हो जाएगी। हालांकि शहर में योग दिवस जोर शोर से मनाने की तैयारी चल रही है। मगर, बारिश इसमें बाधा बन सकती है।