Advertisment

शहर में आज : प्राइवेट ठेकेदारों को मिलेगी पोर्ट केबिन और ई कचरा निस्तारण की जिम्मेदारी

नगर निगम के कजरा निस्तारण की जिम्मेदारी अब प्राइवेट ठेकेदारों को दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। लंबी कवायत के बाद अधिकारियों ने इसका प्रारूप तय कर दिया है। पोर्ट केबिन और एमआरएफ सेंटर आपस में जोड़कर सूखे कूड़े का निस्तारण करेंगे।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

नगर निगम के कजरा निस्तारण की जिम्मेदारी अब प्राइवेट ठेकेदारों को दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। लंबी कवायत के बाद अधिकारियों ने इसका प्रारूप तय कर दिया है। 

पोर्ट केबिन और एमआरएफ सेंटर आपस में जोड़कर सूखे कूड़े का निस्तारण करेंगे। 1 साल से बेकार पड़े 2 करोड रुपए के 40 पोर्टर  केबिन की देखरेख अब प्राइवेट ठेकेदार करेंगे। अब तक यह जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। 

वहीं दूसरी और ई कचरे के निस्तारण के लिए भी नगर निगम ने प्राइवेट फार्मेसी प्रस्ताव मांगे हैं। जब फार्म का चयन हो जाएगा तो वह फॉर्म नगर निगम से इस बात का पूरा डाटा प्राप्त करेगी कि बरेली शहर में प्रतिदिन कितना ई कचरा निकलता है। उसका निस्तारण कैसे किया जाता है। गली मोहल्लों से रिक्शे वह थ्री व्हीलर समेत अन्य वाहनों से सुख कूड़ा पोता केविन सेंटर तक पहुंचेगी फिर वहां से इस कूड़े को मटेरियल रिकवरी सेंटर भेजा जाएगा। दोनों का संचालन प्राइवेट फॉर्म को मिलेगा। 

Advertisment

 नगर निगम में भाजपा के तेज तर्रार पार्षद आर्येंद्र अरोड़ा कुक्की का कल हृदय की गति रुकने से निधन हो गया। वह भाजपा के तेज सरदार पार्षद माने जाते थे वह नगर निगम के कई बार पार्षद चुने गए। 

खास खबर 

उत्तराखंड में बारिश होने और कालागढ़ बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में रामगंगा के चौबारी घाट पर जलस्तर 158.060 मीटर गेज दर्ज किया गया है। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को राम गंगा नदी के अंदर नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

Advertisment
Advertisment