Advertisment

स्वतंत्रता दिवस : डीएम ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया ध्वजारोहण....अन्य अफसर भी पीछे नहीं रहे

डीएम अविनाश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। डीएम ने उसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान भी गाया।

author-image
Sudhakar Shukla
कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करते हुए डीएम अविनाश सिंह

कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करते हुए डीएम अविनाश सिंह

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

स्वतंत्रता के अमर शहीदों के परिवारजन शाल ओढ़ाकर सम्मानित

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि हम सबको मिलकर अपने देश को विश्व की महाशक्ति बनाना है। हम चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य सामने है। 

कलक्ट्रेट परिसर में शहर के गणमान्य नागरिकों से जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डीएम ने कहा कि हमारा देश विश्व के सामने महाशक्ति बन कर उभरा है। हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में कार्यरत है। जल्द ही हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 

विकास की गति को बढ़ाने के लिए हमें तेजी से काम करना है : डीएम 

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अधिकारी/सैनिकों को डीएम ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश पहले सोने की चिड़िया के रुप में जाना जाता था। अब हम पुनः अपने देश को साल 2047 तक सोने की चिड़िया बनाएगें। हमारा देश आगे चलकर विश्व गुरू बनेगा। डीएम ने कहा कि कुछ लोग हमेशा नकारात्मक सोच के होते है। वह विभिन्न विवादों का सहारा लेकर आपस में दीवारें खड़ी करने की कोशिश करते हैं। हमें समझना होगा कि धर्मवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, सम्प्रदायवाद से भी ऊपर है राष्ट्रवाद। इसके साथ हमें कर्मवाद को अपनाना होगा। कर्म के माध्यम से ही हम 2047 में देश को विकसित राष्ट्र के स्वप्न को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की संख्या 80 प्रतिशत है। सरकारी योजनाओं का फायदा  उन तक पहुंचाकर हमें लोक कल्याणकारी बनने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाने हैं। हमें जनता का सहारा बनना है। हमें बरेली के विकास की गति को बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य करना है। इसके लिए हम सबको तन, मन और धन से एकजुट होकर परिश्रम करना है।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को मिला सम्मान 

 जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो महरून निशा, सलीम खां, इशहाक खां, किरन आजाद, असद महमूद, विमल जौहरी, उर्मिला असद, अजय भारत, अनिल कुमार साहनी, देवांग सक्सेना, नवाब लियाकत अली, मुस्तफा अली खान, शगुफता खान, राशि आनंद, फरहानाबी, पुष्पलता गुप्ता, जयपाल व मिथलेश ठाकुर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर द्रौपदी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं- कृष्निसा मिश्रा, अंकिता जौहरी, इशिका सक्सेना, वैष्णवी गुप्ता, अर्पिता, सौम्या कसौधन, खुशी अग्रवाल व वैष्णवी राठौर तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं में श्रुति प्रज्ञानन, चक्षुप्रिया सोम व डॉ0 राम श्री को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आम नागरिक मौजूद थे। 

Advertisment
Advertisment